पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन
पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन
पांकी प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार की दोपहर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में बच्चों, विधवाएं ,दिव्यांगों, महिलाएं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, समुदाय एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन सिविल जज मनोरंजन कुमार, प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह सहित अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के संबोधन में सिविल जज मनोरंजन कुमार ने कहा कि विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन का मुख्य उद्देश्य होता है आम जनता को विधि रूप से सशक्त बनाया जाए, आपको आपके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए, आपको यह बताया जाए कि देश का कानून क्या है आपकी इसमें किस तरह से भागीदारी हो सकती है और अगर आपको किसी विषय पर कानूनी सहायता की जरूरत है तो इसके लिए हमारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिन-रात कार्य कर रही है, आप अपने अधिकारों को समझें इसके प्रति जागरूक हो और किसी तरह की समस्या आने पर निःसंकोच जिला विधिक सेवा प्राधिकार में आएं। इस शिविर का उद्देश्य यह भी है कि सरकार के द्वारा जो महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं एवं जिसकी जानकारी लोगों को नहीं है उन्हें इस शिविर के माध्यम से जागरूक किया जाए ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति उस योजना से अवगत हो उसका लाभ उठा सके।
शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पेंशन योजना , एवं धोती साड़ी योजना, अन्न योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। इस दौरान मौके पर उप प्रमुख अमित कुमार चौहान मुखिया प्रेम प्रसाद पंचायत समिति सदस्य सुनील कुमार चौहान पूर्व प्रमुख उर्मिला देवी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रियाज अनवर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
