प्रज्ञा यादव जिला में चौथी स्थान हासिल कर बढ़ाया हंटरगंज का मान

हंटरगंज/चतरा :- हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के तरवागड़ा गांव के किसान की बेटी ने जिला भर में अपना नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला भर में उसे चौथा स्थान दिलाया है।13 मई मंगलवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें चतरा जिला से टाॅप टेन में हंटरगंज तरवागडा की प्रज्ञा यादव का नाम था। उसने चौथी स्थान प्राप्त किया।इधर जिला में टॉप टेन आने के बाद गांव में हर्ष का माहौल है गांव के लोगों की काफी भीड़ है और सभी प्रज्ञा को बधाई दे रहे हैं।
प्रज्ञा ने बताया कि वे किसान परिवार से है। उसके पिता कृषि का काम करते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं प्रज्ञा डीएवी चतरा स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रही थी और उसने स्कूल ही नहीं बल्कि जिला में भी अपना परचम लहराई है।प्रज्ञा ने बताया कि वह घर में करीब 8 घंटे तक पढ़ाई करती थी और जरूरत पड़ने पर अपनी मां के कामों में हाथ भी बंटाती थी।
जिला में चौथे स्थान प्राप्त करने के बाद प्रज्ञा के घर मुखिया प्रतिनिधी दिलीप दास घर पहुंचे और बेटी को आशीर्वाद दिया।
CA बनने काॅमर्स विषय को चुना
प्रज्ञा ने बताया कि उसे पढ़ाई के लिए परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलता था। जिसे देखकर प्रज्ञा ने मन में ख्वाहिश रखा कि वह आगे चलकर CA की तैयारी करेगी और अब उसका सपना CA बनने का है।
गांव के लोग प्रज्ञा के घर उसे बधाई देने के लिए पहुंचे
गांव के लोग प्रज्ञा के घर उसे बधाई देने के लिए लोगो का तांता लगा रहा काफ़ी संख्या में लोग पहुंचे।
जो बनना चाहे, वह बनेगी
प्रज्ञा के पिता सुरेश यादव का कहना है कि प्रज्ञा शुरू से पढ़ाई में अच्छी थी। इसके जिला में चौथी रैंक आने पर सभी में काफी खुशी है और वह पढ़ लिखकर जो भी बनना चाहती है, वहीं वह बनेगी। प्रज्ञा आगे की पढ़ाई भी करेगी।

You may have missed