पांकी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार हिरासत में

पांकी, मंगलवार शाम 7:30 बजे — पांकी क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से मोटरसाइकिल समेत चार को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है।

You may have missed