सड़क पार करने की जगह सुरक्षा जाली लगाया जाए
सड़क पार करने की जगह सुरक्षा जाली लगाया जाए
हैदरनगर की हृदय विदारक घटना में मृतकों के आश्रितों को दस दस लाख मुआवजा व एक परिवार को नौकरी दी जाए: कमलेश
हुसैनाबाद के हैदरनगर थाना अंतर्गत खड़गड़ा नहर रोड पर बिजली के गिरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर सिमरसोत गांव के बिंदु मेहता और उनके पुत्र बिपिन मेहता की दर्दनाक मौत पर पूर्व विधायक भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह ने कहा है कि इस घटना से वह बेहद व्यथित है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधि होने के नाते वह इस घटना को केवल एक हादसा नहीं, बल्कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही मानते हैं। जर्जर तार पोल को ठीक करने की लोगों द्वारा गुहार लगाने पर भी विभाग मौन बैठा रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि
पीड़ित परिवार को अविलंब दस दस लाख मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिया जाए, दोषी विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनपर कार्रवाई की जाए, पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की तत्काल समीक्षा कर जर्जर तार व पोल को बदलने की उन्होंने मांग की। उन्होंने कहा कि इसपर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलनात्मक रुख अपनाने को बाध्य होंगे।

