सयुंक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें याद

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम के सभागार में संयुक्त बिहार के तिसरे पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद झा की 125 वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि इनका जन्म 17 अप्रैल 1900 को बाबा की नगरी देवघर जिला में हुआ था । वे संथाल परगना के स्वतंत्रता सेनानी थे । स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ये अपनी पढ़ाई छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े । और स्वतंत्रता आंदोलन के क्रम में लंबी अवधि तक इनहें जेल में रहना पड़ा । ये सयुंक्त बिहार के तिसरे मुख्यमंत्री बने और इनका मुख्यमंत्रित्व काल 18 फरवरी 1961 से 01 अक्टूबर 1963 तक का रहा । कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत जबकी धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने की ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, मिथिलेश दुबे, ज्ञानी प्रसाद मेहता, शिव नंदन साहू, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, अमर सिंह यादव, अर्जुन नायक, सदरूल होदा आदि उपस्थित थे ।

You may have missed