सरहुल महोत्सव में उमड़ी भीड़, पांकी विधायक ने की प्रकृति संरक्षण की अपील
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के आदि कुडूख सरना समाज के अध्यक्ष विष्णु उराँव की अध्यक्षता में शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के परिसर में प्रखंड स्तरीय सरहुल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता के अलावा कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत पाहन तथा विधायक डॉ मेहता के द्वारा विधि विधान से प्रकृति की पूजा अर्चना कर की गई तथा शोभायात्रा निकल गए जिसमें मंदिर के थाप पर नृत्य गीत के साथ आदि कुडूख सरना समाज के अलावा काफी संख्या में लोग शामिल हुए शोभा यात्रा कार्यक्रम स्थल रांची रोड,से होते क्रांति चौक,पुराना बस स्टैंड,रामघाट महावीर चौक, पुराने मस्जिद, होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आकर संपन्न हो गए,
अपने संबोधन में डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने कहा कि सरहुल प्राकृतिक से जुड़ा त्यौहार है सरणा समाज ने आदिकाल से प्राकृतिक संरक्षण के लिए सरहुल का त्यौहार मनाते आ रहे हैं,
हम सबों का दायित्व बनता है कि इस त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले आज हमें शपथ लेने की आवश्यकता है की सभी लोग प्रत्येक वर्ष एक पौधा लगाएंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित होगा,
सतबरवा के जिला परिषद सदस्य सुधा को करने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है प्राकृतिक के संरक्षण से ही मानव जीवन की सुरक्षित है,
बताते चले की सतबरवा के युवाओं के द्वारा विभिन्न स्थल पर जलपान नींबू पानी फल मिठाई की व्यवस्था की गई थी ,।
जुलूस के दौरान सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा की अगवाई में व्यवस्था मौस्ताचे की गई थी,
मौके पर प्रखंड प्रमुख रीमा देवी सतबरा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा मुखिया रिंकी यादव रेवारातु मुखिया अनीता तुरी बकोरिया पंचायत के मुखिया संतोष उरांँव सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिंहा विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव राजेंद्र सिंह सारनाथ समाज के सचिन प्रवेश उरांव प्रखंड अध्यक्ष विष्णु उराँव कोसा अध्यक्ष निगरानी अध्यक्ष अजय उरांव इंद्रदेव उराँव पूर्व मुखिया शंभू उराँव केवल उरांँव युगल किशोर राजनी उराँव संजय तुरी धीरज कुमार सिंह समेत कई गांव के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

