“अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया मनीषा सिंह का भव्य स्वागत समारोह”

रांची। स्वास्तिक बैंक्वेट हॉल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

समारोह में अपने संबोधन के दौरान मनीषा सिंह ने महिलाओं की सामाजिक और पारिवारिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाओं का योगदान परिवार और समाज दोनों के लिए अतुलनीय है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठित होकर कार्य करने से महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय कुमार सिंह के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका प्रोत्साहन हमेशा ऊर्जा प्रदान करता है।

मनीषा सिंह ने जिला अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह और संगठन मंत्री श्रीमती सुमन सिंह के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि इनके नेतृत्व में महिला संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और उनके सहयोग की प्रशंसा की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष रीना सिंह, संगठन मंत्री सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।