सामाजिक कार्यकर्ता रीता देवी, ज़िप सदस्य, स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोगों ने फीता काट कर किया उद्घाटन

सामाजिक कार्यकर्ता रीता देवी, ज़िप सदस्य, स्थानीय मुखिया सहित अन्य लोगों ने फीता काट कर किया उद्घाटन

  पलामू जिला के हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी कला पंचायत के सुकन बीघा मोड़ के पास ग्रेट राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हुसैनाबाद- हरिहरगंज विधानसभा के सामाजिक कार्यकर्ता रूपा देवी, हुसैनाबाद उत्तरी जिप सदस्य राजू मेहता उर्फ़ एसपी मेहता, देवरी कला पंचायत के मुखिया मनोज भारती, देवरी ओपी के एएसआई अखिलेश यादव, देवरीकला पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अजीत सिंह व पूर्व पंचायत समिति संतोष मेहता सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।कार्यक्रम का संचालन राकेश मेहता ने किया। वही विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में आए हुए सम्मानित अतिथियों को पुष्प माला, अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथियों ने स्कूल कैंपस का निरीक्षण किया, इस दौरान विद्यालय के प्राचार्या ने सभी को विद्यालय से संबंधित जानकारियां दी। जिप सदस्य राजू मेहता ने बताया की विद्यालय में प्ले से वर्ग आठवीं तक सीबीएसई पैटर्न से इंग्लिश मीडियम