मेराल में कांशी राम की 91वीं जयंती धूमधाम से मनी, दलित एजेंडे पर जोर

मेराल के संगवरिया गांव स्थित संत रविदास आश्रम में बामसेफ, डीएसफोर एवं बीएसपी के संस्थापक कांशी राम की 91वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गढ़वा जिला अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुराई राम ने कहा कि काशीराम सामाजिक परिवर्तन एवं आर्थिक मुक्ति आन्दोलन के महानायक थे। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने सामाजिक परिवर्तन के लिए पांच संघर्ष किए जिसमें आत्मसम्मान के लिए संघर्ष, समता के लिए, स्वतंत्रता के लिए, तथा छुआछूत, अन्याय एवं अंत्याचार के खात्मा के साथ साथ आर्थिक मुक्ति के लिए संघर्ष की शुरुआत की। उन्हीं के संघर्षों का प्रतिफल है कि देश के सभी राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनो ने दलित एवं बहुजन एजेंडा को शामिल किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत बसपा के प्रदेश महासचिव सुनीता देवी ने कांशीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाशंकर राम ने किया। कार्यक्रम में डॉ राजेश राम, शिवशंकर राम, संजय राम, मदन राम, कुन्दन चंद्रवंशी, राजेश कुमार, राहुल कुमार, दिनेश कुमार, रंजीत कुमार, जय प्रकाश कुमार, निर्मल कुमार, दिलिप कुमार, बुद्ध प्रिय रंजन, अरूण कुमार, दीपु कुमार, मंजेश कुमार, गणेश राम, विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग थे।