झामुमो पंचायत कमेटी के अध्यक्ष बने राज्यपाल, सचिव राजेन्द्र उरांव।
झामुमो पंचायत कमेटी के अध्यक्ष बने राज्यपाल, सचिव राजेन्द्र उरांव।
मनिका- झामुमो मटलौंग पंचायत स्तरीय कमेटी का पूर्ण गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मनिका प्रखंड के पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने की। प्रखंड संयोजक मंडली के प्रभारी मुरारी ठाकुर, सकेंदर बड़ा उरांव, पूजा कुमारी मौजूद रहे। पंचायत के नेता, कार्यकर्ता और सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से मटलौंग पंचायत के नए पदाधिकारियो का चयन हुआ। राज्यपाल उरांव को अध्यक्ष बनाया गया। राजेन्द्र उरांव सचिव, सोनी देवी को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। मनिका झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी। कहा की पार्टी आप सबों के ऊपर विश्वास करती है, जो दायित्व सोपा गया है उसे पार्टी हित में निभाएंगे। पंचायत की गरीब लोगों का सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके पर जितेंद्र कुमार, रविंदर तिर्की समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
