“महान क्रांतिकारी वीर बुधु भगत की 233वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित”

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में महान क्रांतिकारी वीर बुधु भगत की 233 में जयंती मनाए गए कार्यक्रम के अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की संचालन संजय कुमार ने किया सर्वप्रथम वीर बुधु भगत की तस्वीर पर फूल माला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि झारखंड में लरका विद्रोह के अगुआ महान योद्धा भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 को लोहरदगा में हुआ था अंग्रेजी शासन में जमींदारों और साहूकारो के अत्याचार अन्याय और कर वसूली के खिलाफ उन्होंने विद्रोह का बिगुल फूंका था समेकित रूप से इसे कॉल विद्रोह का हिस्सा माना जाता है जिसे अंग्रेजों के खिलाफ पहला सफल आंदोलन कहते हैं बुधु भगत के आंदोलन से घबराकर अंग्रेजों ने उन्हें पकड़ने के लिए ₹1000 का इनाम रखा था बुधु भगत पहले क्रांतिकारी थे जिस पर अंग्रेजों को इनाम रखना पड़ा बुधु भगत तलवार एवं धनुष बाण चलाने में पारंगत थे इसी कारण उन्हें देवदूत समझते थे अंग्रेजो के साथ गोरिल्ला युद्ध की है उन्होंने आदिवासियों को गोरिल्ला युद्ध का प्रशिक्षण देकर अंग्रेजों के साथ कडा संघर्ष किया बुधु भगत का नाम सुनते हैं अंग्रेज कांप जाते थे मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार न जाए शहीदों के सपना का झारखंड बनाया जाए इस अवसर पर दिनेश राम उत्तम कुमार रौनक कुमार सूरज राम जयपाल मोची कृष्णा राम विजय राम अनिल राम जसवंत कुमार संतोष विश्वकर्मा सतीश दुबे श्याम पाठक प्रदीप राव उपेंद्र तिवारी संजय मिस्त्री सूरजमल राव पिंटू पासवान अनुज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया .

You may have missed