पलामू: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बेरोजगारों में चिंता, 255 कर्मियों की सेवा समाप्त, जल्द नई नियुक्ति के निर्देश
बेरोजगार संघर्ष मोर्चा की बैठक कचहरी परिसर के टाईद शेड में हुई। बैठक की अध्यक्षता की उदय राम ने की। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा विज्ञापन संख्या 1/2010 को रद्द करने पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में सुप्रीम कोर्ट ने पलामू में चतुर्थ वर्गी कर्मचारी की नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन को रद्द करने से बेरोजगारों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। विज्ञापन रद्द होने से 255 चतुर्थवर्गीय कर्मी सेवा मुक्त हो होंगे। सेवा मुख्य कर्मचारियों के समक्ष मायूसी उत्पन्न हो गई है कि कब अपने परिवार का भरण पोषण बच्चों की पढ़ाई लिखाई कैसे होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने 6 माह में विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति करने का निर्देश उपायुक्त पलामू को दिया है। सेवा में कर्मचारियों को आयु सीमा में छूट देने की बात कही गई है। उपस्थित सभी लोगों ने विज्ञापन रद्द करने पर गंभीर चिंता जाताते हुए कहा कि काफी दुर्भगायपूर्ण है।बैठक में संजय मिस्त्री,जलील अंसारी, गणेश चंद्र, उपेंद्र तिवारी ,अजीत कुमार, पिंटू पासवान, मिथिलेश कुमार सफिक अंसारी, उमेश पासवान ,आकाश कुमार, रमेश पासवान शहीद कई लोगों उपस्थित थे।

