शब-ए-बरात: करमा गांव में रातभर इबादत, रोशन हुई मस्जिदें
देर रात तक चलता रहा इबादत
पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड के करमा गांव में गुरुवार की रात्रि में सब ऐ बरात धूम धाम से मनाया गया और जमा मस्जिद में कलामे पाक का पढ़ा गया और इबादत किया गया मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अबुल हसन उर्फ जुम्मन मिन्या ने कहा की मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए शब ए बरात त्योहार काफी खास रात होती हैं इस दिन दान आदि करने के साथ अपने गुनाहों की माफी माफी मांगते हैं इसके साथ ही पूर्वजों की कब्रों के पास जाकर दुआ मांगते हैं इसके अलावा इस दिन नमाज अदा करने के साथ कुरान पढ़ते हैं और मस्जिद एवम अपने घरों को लाइटिंग के द्वारा सजाया जाता हैं।
मौके पर करी कुत्तबुद्दीन मौलाना शाहिद राजा इसरार अहमद जाहिदुला अंसारी सरवर आलम वकील अहमद युवा व्यवसाई शमशाद अंसारी मकसूद आलम इकबाल अंसारी तहसीन राजा सिपटेन राजा राजा अंसारी पूर्व सदर मोहिउद्दीन अंसारी मरगूब अहमद तबरेज अंसारी जुल्फेकर अंसारी आरिफ अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे।

