गिरिडीह अंचल अधिकारी द्वारा घूस मांगे जाने के विरोध में किसान जनता पार्टी का धरना

गिरिडीह अंचल अधिकारी द्वारा घूस मांगे जाने के विरोध में किसान जनता पार्टी का धरना

गिरिडीह:-माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी गिरिडीह सदर के अंचल कर्मी 1000/- एक हजार रुपैया प्रति पन्ना की दर से रिश्वत लिए बिना रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं देने के जिद्द पर विगत 10 महीना से अड़े होने के विरोध में मंगलवार को किजपा के सदर अंचल अध्यक्ष मुकेश राय की अध्यक्षता में किसान जनता पार्टी ने अंचल कार्यालय गिरिडीह के समक्ष धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के संरक्षक सुकुल नारायण देव ने कहा माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के रिट याचिका संख्या 5925/2022 में पारित आदेश के आलोक में गिरिडीह अंचल में आवेदन देने के बाद बगोदर और जमुआ अंचल में आवेदन दिया गया था पर जमुआ और बगोदर अंचल के अंचल अधिकारी महोदय ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित समय 4 सप्ताह के अंदर पंजी टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध करा दिया वहीं दूसरी ओर गिरिडीह अंचल अधिकारी घुस लेने के जिद्द पर विगत 10 महीनों से अड़े हुए हैं। किसान जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर ने कहा कि किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है। किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि अंचल अधिकारी मोहम्मद असलम कहते है कि रैयत और रैयत का आधार कार्ड लाइए। जबकि माननीय उच्च न्यायालय ने किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष सह याचिकाकर्ता अवधेश कुमार सिंह को गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति देने का आदेश दिया है। किसान जनता पार्टी के जिला महासचिव भागीरथ राय ने कहा कि अंचल अधिकारी को इतना भी समझ नहीं है कि मरा हुआ रैयत वापस जिंदा नहीं हो सकता है । संतोष बास्के ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा का जांच होने से अंचल अधिकारी के सारे काले कारनामे का पर्दाफाश हो जाएगा। धरना के बाद उपायुक्त महोदय गिरिडीह के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता गिरिडीह के नाम अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।धरना कार्यक्रम में दासो मुर्मू, मुंशी मुर्मू, छात्रधारी सिंह, धनेश्वर मरांडी, नबी अंसारी, गौने टुडू, मोतीलाल हेंब्रम, तालो हेंब्रम, सामु हेंब्रम, अन्ना मुर्मू, मालती कुमारी, ममता देवी,खुशबू देवी, नीलम कुमारी, लालिया देवी, एलिजाबेद मुर्मू, बिना बास्के,सरिता मरांडी, मुंशी मुर्मू, जोशिल मरांडी, सदीक अंसारी, रघु मुर्मू, जहांगीर अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान जनता पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş