एसडीओ ने अनुमंडलीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण

एसडीओ ने अनुमंडलीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण

अध्यनरत छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनीं, समाधान का आश्वासन दिया

पुस्तकालय के संचालन के लिए स्थानीय लोगों की संरक्षक समिति शीघ्र

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अनुमंडलीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा पुस्तकालय प्रबंधन से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

100 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्यनरत मिले
एसडीओ के भ्रमण के दौरान पुस्तकालय में 100 से अधिक छात्र-छात्रायें शांतिपूर्वक अध्ययन करते हुए मिले। अनुशासित तरीके से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की उन्होंने तारीफ की। बातचीत के क्रम में जानकारी मिली कि इनमें से ज्यादातर छात्र-छात्राएं एसएससी, बैंकिंग, लोक सेवा आयोग आदि की तैयारी कर रहे हैं।

अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकों तथा पत्रिकाओं की रखी मांग
अध्ययनरत विद्यार्थियों ने एसडीओ को बताया कि यहां पर हिंदी माध्यम की प्रतियोगी पुस्तकें तथा दोनों भाषा के समाचार पत्र उपलब्ध है, किंतु अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें तथा समसामयिक करंट अफेयर की पत्रिकाएं भी अगर उपलब्ध हो जाएं तो बहुत अच्छा होगा। इस पर एसडीओ ने शीघ्र उपलब्धता का आश्वासन दिया।

पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग
प्रतियोगी छात्रों ने एसडीओ संजय कुमार को बताया कि यहां पर पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें घर से बोतलों में पानी लाना पड़ता है, साथ ही बताया कि साफ सफाई विशेष कर शौचालय की नियमित सफाई न होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इस पर एसडीओ ने बहुत जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

वाई-फाई को करवाया रिचार्ज
निरीक्षण के क्रम में बच्चों ने संजय कुमार को बताया कि पुस्तकालय का वाई-फाई रिचार्ज नहीं है, जिससे उन्हें अपने मोबाइल का डेटा उपयोग करना पड़ रहा है, इस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए एसडीओ ने पुस्तकालय के दोनों वाई-फाई रिचार्ज करवा दिये। साथ ही इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को फोन पर निर्देश दिया कि हर महीने वे स्वयं सुनिश्चित कर लेंगे कि पुस्तकालय में दोनों तलों पर वाई-फाई काम कर रहे हों।

पुस्तकालय के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय लोगों को भी जोड़ने की होगी कवायद
संजय कुमार ने कहा कि यह पुस्तकालय अनुमंडल क्षेत्र का प्रतिष्ठित पुस्तकालय है। इसे सुचारु रूप से संचालित करने में स्थानीय सक्षम लोगों की भी मदद ली जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि यहां पर पढ़ने वाले बच्चे उन्हीं के बीच के और उन्हीं के परिवारों से हैं। इसलिए वे लोग न केवल पुस्तकालय के संचालन की बीच-बीच में देखरेख करते रहें बल्कि कभी-कभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों की जरूरत वाली पुस्तकें, पत्रिकाएं आदि भी यथाशक्ति दान करने के लिए आगे आयें।

पुस्तकालय संचालन समिति के लिये होगा प्रयास
एसडीओ ने कहा कि पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से पुस्तकालय संचालन समिति बनाने की उनकी कार्य योजना है, इसको लेकर जल्द ही वे उपायुक्त के स्तर से अनुमति लेकर एक बैठक का आयोजन करेंगे।

पुस्तकालय कर्मियों को निर्देश, छात्र-छात्राओं को टिप्स और सुझाव
उन्होंने इस भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें विभिन्न ऑनलाइन कंटेंट प्लेटफॉर्म्स तथा सरकारी शैक्षणिक वेब पोर्टलों की जानकारी दी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में पुस्तकालय का सदुपयोग कैसे किया सकता है, इस बारे में भी उन्होंने छात्रों को सुझाव दिये। वहीं दूसरी ओर पुस्तकालय कर्मियों के साथ अलग से संक्षिप्त बैठक कर उन्हे आवश्यक निर्देश भी दिये।
इस दौरान अजय केसरी, मकसूद अंसारी आदि के अलावा लगभग 100 से अधिक प्रतियोगी छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
production agency toronto Sesli Sohbet diyarbakır escort beylikdüzü escort sonbahis Çerkezköy escort trabzon escort imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş extrabet extrabet giriş extrabet güncel giriş imajbet imajbet giriş hatay escort slot siteleri deneme bonusu veren siteler Bursa Escort Mersin Escort Mersin Escort pendik korsan taksi Tekirdağ escort Mersin Çağdaşkent escort bahiscasino bahiscasino giriş Mersin escort bayan Mersin Escort Eskişehir Escort Mersin Escort Kemer Escort Çeşme Escort istanbul eskişehir arası nakliyat istanbul bursa ambar Milas Escort