सिविल सर्जन के आह्वान पर पत्रकार ने किया रक्तदान

सिविल सर्जन के आह्वान पर पत्रकार ने किया रक्तदान
पलामू जिला के मेहंदी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में एक पॉजिटिव ब्लू विगत चार माह से नहीं रहने के कारण स्वास्थ्य विभाग को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसे ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने रक्त दान करने के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए कई सकारात्मक कदम उठाया गया है इसी के तहत सिविल सर्जन ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाला वर्ष में रक्त की कमी नहीं हो इसे लेकर सभी सरकारी गैर सरकारी सामाजिक संगठनों को रक्तदान करने के लिए आगे आने की जरूरत है उन्होंने ए पॉजिटिव रक्त की कमी को बताया जिस पर पत्रकार गजेंद्र कुमार ने एक यूनिट रक्तदान करने की घोषणा प्रेस वार्ता में किया और ब्लड बैंक जाकर सिविल सर्जन की मौजूदगी में रक्तदान किया