बिरसा मुंडा की उलगुलान और बलिदान ने उन्हें  ‘भगवान’बना दिया    : –  विहिप पलामू

बिरसा मुंडा की उलगुलान और बलिदान ने उन्हें  ‘भगवान’
बना दिया    :   विहिप पलामू।

         आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती समारोह विश्व हिंदू परिषद पलामू ने जिला मुख्यालय मेदनी नगर में  “जनजातीय गौरव दिवस”  के रूप में आयोजित किया।  विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल पलामू के प्रतिनिधि मंडल स्टेशन रोड स्थित बिरसा मुंडा के स्मारक पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  जिला मंत्री दामोदर मिश्र ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 नवंबर 1875 को झारखंड के आदिवासी दम्पति सुगना और करमी के घर जन्मे बिरसा मुंडा ने साहस की स्याही से पुरुषार्थ के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रची।  उन्होंने आदिवासियों को स्वच्छता का संस्कार सिखाया।  शिक्षा का महत्व समझाया।  सहयोग और सरोकार का रास्ता दिखाया।  सामाजिक स्तर पर आदिवासी समाज में चेतना पैदा की।  कार्यक्रम संयोजक रवि तिवारी ने भी भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

           आज के इस आयोजन में विश्व हिंदू परिषद के  पलामू जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक,  जिला मंत्री दामोदर मिश्र, विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,   जिला सह मंत्री अमित तिवारी, जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सह समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,
नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश वर्मा,  वार्ड संयोजक रूपेश कुमार,  धीरज कुमार,  ओम प्रकाश ठाकुर  इत्यादि की सहभागिता रही।