निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप सिंह नामधारी ने जनसंपर्क अभियान में जनता से भ्रष्टाचार समाप्त कर विकास का वादा किया

76 डालटनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड के ग्राम सेमरटांड, नंफूलिया, चट्टीपार, शाहपुर, हरिनामाड़, बारूनवा टोला, ओरनार प्रजापति टोला, जोगियाहा में निर्दलीय प्रत्याशी श्री दिलीप सिंह नामधारी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर दिलीप जी ने कहा कि लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और जनता इस बार अपने क्षेत्र के विकास के लिए और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अपना समर्थन मुझे दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप मुझे विधायक बनाते हैं तो आपके गांव की सड़क की जो हालत है सबसे पहले मैं उसे दूर करूंगा और उसे मुख्य सड़क से जोड़ूंगा। दिलीप जी ने ग्रामीणों से कहा आप मेरा साथ दीजिए और 13 नवम्बर 2024 को क्रमांक संख्या 15 पर अंकित सिलाई मशीन छाप पर मुहर लगाकर अपने सेवक को भारी मतों से विजयी बनाएं।

You may have missed