कचहरी रोड गढ़वा में संतोष मेडिकल हाल परिसर में फैक्चर क्लिनिक अस्पताल का किया गया उद्घाटन

0
fb5568c4-d774-4d8f-9aa0-5ab340d9e12c

गढ़वा:–कचहरी रोड गढ़वा में संतोष मेडिकल हाल परिसर में फैक्चर क्लिनिक अस्पताल का उद्घाटन किया गया। अस्पताल का उद्घाटन केमिस्ट्र ड्रगिस्ट के जिलाध्यक्ष अद्याशंकर पांडेय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। क्लिनिक में हड्डी जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ पी मेहता एवं डॉ थान नियमित रूप से क्लिनिक में सेवा देंगे। फैक्चर क्लिनिक की शुरुआत में मरीज का ईलाज एवं आपरेशन भी किया गया जो पुरी तरह से सफल रहा। साथ ही मौके पर मुफ्त में सैकड़ों लोगों का कैल्शियम जांच किया गया।
मौके पर क्लिनिक संचालक संतोष दुबे ने बताया कि गढ़वा में हड्डी रोग जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ पी मेहता अनुभवी डॉ है अब गढ़वा के लोगों को एक कुशल डॉ का लाभ मिलेगा। हड्डी एवं नस के मामले में अब किसी भी मरीज को गढ़वा से बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फैक्चर क्लिनिक में प्रतिदिन नियमित रूप से डाक्टर उपलब्ध रहेंगे।
डॉ पी मेहता ने कहा कि गढ़वा में हड्डी रोग एवं जोड़ नस रोग के मामले में अब किसी मरीज को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। गढ़वा में उनको अच्छा इलाज फैक्चर क्लिनिक में मिलेगा। मौके पर मुख्य रूप से दीपक तिवारी भाजपा नेता ओमप्रकाश केशरी विवेकानंद तिवारी रितेश चौबे विकास तिवारी उदय कुशवाहा उमेश कश्यप सहित अन्य कई मरीजों के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *