प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने रामलीला का फीता काटकर किया उद्घाटन

0
WhatsApp Image 2024-10-06 at 15.12.35

प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि ने रामलीला का फीता काटकर किया उद्घाटन

गढ़वा:–मझिआंव प्रखंड के सोनपुरवा शैरी धाम में दुर्गा पूजा के अवसर पर रामलीला का उद्घाटन मझिआंव प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे ने फीता काट कर किया।
इस मौके पर प्रेम शंकर दुबे ने कहा कि विगत 10 वर्षों से यहां नवरात्रि महोत्सव में रामलीला का आयोजन किया जाता है और सबसे खुशी की बात है कि यहां के प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामलीला किया जाता है उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय कलाकार राज्य के विभिन्न जगह पर भी जाकर रामलीला करते हैं इस मौके पर सोनपुरवा दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष डॉ चंद्रेश्वर चौधरी सहित कमिटी के सदस्य योगेंद्र प्रजापति, दुदून चौधरी, विजय चौधरी, सुदामा विश्वकर्मा, ओमकार चौधरी, मंदिर के लिए भूमिदाता राजमुनी चौधरी, प्रसिद्ध प्रजापति, सुनील चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *