कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने पर बल….

0
203604df-85e5-429c-b1ea-42cca395ca3c

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने पर …..

सतबरवा कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव की अध्यक्षता में आज सतबरवा प्रखंड के दो पंचायत रबदा और बकोरिया से बुथ स्तरीय कार्यकर्ता अपने मोटरसाइकिल से फोरव्हीलर के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मनिका की ओर दौड़ पड़े के मणिका के हाई स्कूल के मैदान में में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें तमाम रबदा और बकोरिया के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन यात्रा चलाई जा रही है जिसके दृष्टिगत यह सम्मेलन किया गया।
कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुटता के साथ काम करें। वहीं पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अमित कुमार ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है। कांग्रेस के शासनकाल में ही देश और प्रदेश में विकास की लहर चली है जबकि मौजूदा भाजपा शासन में तो आम आदमी बेचैन और परेशान हुआ है।

मौके पर अमित कुमार अरुण प्रसाद मंटू कुमार डॉ संतोष उरांव फुदु यादव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *