कर्णपुरा न्यू युवा क्लब श्री दुर्गा पुजा महोत्सव पूजा समिति के तत्वधान में रामलीला नाटक मंचन का आयोजन

0
45f83fa9-da8c-4661-be67-d5dcd47691ed

रमना:–प्रखंड अंतर्गत कर्णपुरा न्यू युवा क्लब श्री दुर्गा पुजा महोत्सव पूजा समिति के तत्वधान में रामलीला नाटक मंचन का आयोजन का शुरुवात पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,जीप अध्यक्ष शांति देवी,मुखिया अजीत कुमार पांडेय, बीडीसी प्रमोद कुमार गुप्ता व क्लब के अध्यक्ष टोनी साहू ने संजुक्त रूप से फीता काटकर तथा पूजा पाठ कर किया।
.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा की दुर्गा पूजा के अवसर पर रामायण कथा जैसे पुरानी संस्कृति को नाटक मंचन के रूप में दिखाने का बीड़ा जी कल्ब के द्वारा उठाया गया है वह सराहनीय है।

जिप अध्यक्ष शांति देवी ने लोगो को दशहरे जैसे पर्व को शांति, सदभाव से मनाने की अपील की.वही मुखिया अजीत पांडेय ने पुरषोत्तम राम जैसे भगवान के मार्ग पर अपने जीवन में उतारने की अपील की.इस अवसर पर मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर कमिटी के द्वारा सम्मानित किया गया.इस अवसर पर पूर्व मुखिया पवन गुप्ता,उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता,सचिव नीरज गुप्ता,कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता उर्फ बबलू,व्यवस्थापक बृजेश ठाकुर, उपकोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान,चंदन यादव,अजय गुप्ता, मंजीत गुप्ता, सोनू गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, गोकुल गुप्ता के साथ न्यु युवा क्लब के सदस्य गण और श्रद्धालु भक्तगण हजारों की संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *