विश्व हिंदू परिषद पंचायत के बाद अब ग्रामीण समितियों के मजबूती पर काम कर रही है  :–  विहिप पलामू

0
35a27764-3db2-4a77-ba3d-6c020a1abf07

विश्व हिंदू परिषद पंचायत के बाद अब ग्रामीण समितियों के मजबूती पर काम कर रही है  :–  विहिप पलामू।

आज सतबरवा प्रखण्ड के ग्राम सेहरा में एक बैठक कर के विहिप- बजरंग दल समिति का विस्तार किया गया।   बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड मंत्री मनोज पाठक के द्वारा और संचालन बजरंग दल संयोजक नवल पाठक के द्वारा किया गया।  इस बैठक में सेहरा उपखंड में विश्व हिंदू परिषद समिति का गठन किया गया।

इस आशय की जानकारी देते हुए पलामू विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दामोदरन मिश्रा ने बताया कि संगठन विस्तार करते हुए विहिप अध्यक्ष के रूप में अरूण कुमार पाण्डेय,  बजरंग दल संयोजक के रूप में धीरज कुमार यादव व सह संयोजक के रूप में ब्रजेश कुमार यादव,  उपेन्द्र कुमार गुप्ता,  सुनिल कुमार साहू,  निरंजन यादव का मनोनयन किया गया।   इनके साथ बलो पासना प्रमुख चंदन यादव,  गोरक्षा प्रमुख सुरेश राम,  सह प्रमुख राजू यादव और रविन्द्र यादव तथा सत्संग प्रमुख अनिल पाण्डेय और सह प्रमुख विकास कुमार पाण्डेय होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से विहिप प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल राम,  उपाध्यक्ष सुनिल विश्वकर्मा,  संयोजक करण मिश्रा,  सह संयोजक टिंकू विश्वकर्मा,  संतोष प्रसाद, धर्मेन्द्र गुप्ता,  निर्दोष कुमार उर्फ अकलू जी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं। की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *