दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल से 24 लाख की ठगी, क्रिकेटर बनकर ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। उसने दिल्ली पुलिस की ही एक महिला कांस्टेबल को अपना शिकार बनाकर 24 लाख की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी ने खुद को क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती बताकर महिला कांस्टेबल को अपने जाल में फंसाया और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए रकम ऐंठ ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर (26 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़े पते के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

