पार्टी के हित में होगा रघुवर सरकार के सुशासन की चर्चा :–ज्योतिरीश्वर

0
dda7c5c0-a238-4a76-b2bf-a36b15dfb965

पार्टी के हित में होगा
रघुवर सरकार के सुशासन की चर्चा :ज्योतिरीश्वर

सत्ता में वापसी का मार्ग करेगा प्रशस्त

लिखा केंद्रीय व राज्य नेतृत्व को पत्र
रांची:भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने रघुवर सरकार के सुशासन को भाजपा की पूंजी बताया हैं। राज्य में सत्ता वापसी के लिए रघुवर सरकार सुशासन की भी चर्चा चुनावी मंचो से हो तो इसका व्यापक लाभ पार्टी को मिल सकता हैं। इसे लेकर श्री सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री,प्रदेश चुनाव प्रभारी,सह प्रभारी को पत्र लिखा हैं। पत्र में मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हैं कि आज पार्टी में अनुभव संपन्न नेता हैं। बाबूलाल मंराडी,अर्जुन मुंडा,चंपाई सोरेन का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा हैं। राज्य के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर मंराडी जी के कार्यकाल में ही शांति स्थापना की दिशा में काम हुआ। वह जिस पलामू प्रमंडल से आते हैं,वहां उग्रवादी बंकर में रहते है इसका उदभेदन मंराडी जी के कार्यकाल से ही शुरू हुआ। मुंडा जी ने उस कार्य को आगे बढ़ाया। आज की तिथि में यह सब बताने के लिए हमलोगो के पास है। खासतौर पर रघुवर दास का 2014 से 2019 का कार्यकाल राजनीतिक स्थिरता के लिए जाना जाता हैं। राज्य गठन के बाद स्थिरता के साथ पांच वर्षो का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले सीएम हैं। पूरे राज्य को नक्सल मुक्त बनाने से लेकर महिलाओं को स्वालंबी और समाज में प्रतिष्ठित करने के लिए एक रूपये में जमीन की रजीस्ट्री शुरू कराया।उनके शासन काल में एक आम आदमी भी सीएम तक सीधे मुख्रमंत्री जनसंवाद के माध्यम से अपनी बात पहुंचा सकता था। पर आज राज्य में कुशासन है। ऐसे में हमारी जो राजनीतिक समझ हैं।उसके अनुसार वह अपनी बात केंद्रीय व राज्य नेतृत्व तक पहुंचा रहे हैं। क्योकि अभी हम सभी का लक्ष्य है झारखंड की सत्ता में भाजपा की वापसी कराना। उन्होने कहा कि एक सामान्य कार्यकता के हैसियत से चुनावी अभियान के दौरान जो बाते मिसिंग दिखी उससे नेतृत्व को अवगत कराया हैं। क्योकि उनकी समक्ष हैं यह चर्चा भी भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक साबित हों सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *