चुरादोहर मे अवैध बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टर को नावा जयपुर पुलिस के द्वारा किया गया जप्त
चुरादोहर मे अवैध बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टर को नावा जयपुर पुलिस के द्वारा किया गया जप्त!
पाटन (पलामू ): पलामू जिला के पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना अंतर्गत गुप्त सुचना के आधार पर चुरादोहर मे नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डेय के नेतृत्व मे रविवार की रात्रि मे अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया! नावाजयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डे ने बताया की अवैध रूप से बालू उठाव करने वाले को किसी भी हर हाल मे बक्सा नहीं जायेगा!जिसे लेकर अवैध बालू उठाव करने वाले लोगो मे हड़कप मचा हुआ है!आगे नावा जयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डेय ने बताया की नावा जयपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा रात्रि मे लगातार गस्ती (पेट्रोलिंग )जारी रहेगा,अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे ट्रैक्टर को किसी हर हाल मे छोड़ा नहीं जायेगा!वही रविवार के रात्रि मे जप्त बालू लदे ट्रैक्टर पर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।
