महासम्मेलन की तैयारी पूरी, ओबीसी एकता अधिकार मंच के हजारों कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार

0
19148875-354a-4ce4-81e1-562d7c2ddd2b

महासम्मेलन की तैयारी पूरी पिछड़ा वर्ग के हजारों कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार: ओ. बी. सी. एकता अधिकर मंच

दिन रविवार को ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी, केंद्रीय सचिव रवींद्रनाथ ठाकुर, चंपा देवी, डॉ इश्तियाक रजा, ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया

मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि कल गढ़वा टाउन हॉल में ओबीसी एकता अधिकार मंच का विधानसभा स्तरीय महासम्मेलन होने जा रहा है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है हम प्रेस के माध्यम से समस्त पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्ध अभिभावक नौजवान साथियों को आमंत्रित करते हैं
केंद्रीय सचिव रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि कल गढ़वा टाउन हॉल से उठी पिछड़ों की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी इस
महासम्मेलन से राजनीतिक भूचाल आने वाला है अब पिछड़ों की अनदेखी करना राजनीतिक दलों के लिए घातक साबित होगा कल हजारों हजार की संख्या में पिछड़ा समाज के लोग इस सम्मेलन के माध्यम से अपने एकजुटता का परिचय देंगे एवं अपने हक एवम् अधिकार के लिए हुंकार भरेंगे
डॉ इश्तियाक रजा ने कहा कि अब पिछड़ा समाज जग चुका है इस समाज की अनदेखी करने वालों की इट से ईट बजा देंगे चंपा देवी ने कहा कि कल के महासम्मेलन से इस गूंगी बहरी सरकार की नींद खुलेगी
मौके पर रामाशंकर ब्रेजियर, अब्दुल मनान, हमीदुल्लाह अंसारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *