राजद नेता ने किया विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण
राजद नेता ने किया विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण
गढ़वा:-राजद के युवा नेता सह गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी सोनू यादव ने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा प्रखंड के करके गांव में राजद के वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण यादव से शिष्टाचार मुलाकात तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवम बुके देकर सम्मानित करते हुए विधानसभा में जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके बड़े भाई मक्खन प्रसाद यादव को भी बुके देकर सम्मानित किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सोनू यादव ने गांव के विभिन्न टोलों में जनता के साथ बैठक की तथा उनकी समस्या को जाना।
इस मौके पर आशीष यादव,मनोज भुइयां,सुकेश कुमार,अरविंद कुमार भुइयां, लव कुश कुमार,पचिया देवी, सुनैना देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
