झामुमो की ओर जनता की बढ़ती रुझान जागरूकता का प्रतीक है :– मंत्री मिथिलेश

0
Untitled

झामुमो की ओर जनता की बढ़ती रुझान जागरूकता का प्रतीक है :– मंत्री मिथिलेश

मंत्री मिथिलेश की एकतरफा जीत की संकल्प के साथ पांच सौ से अधिक महिला-पुरुष झामुमो में शामिल

 

गढ़वा। आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की एकतरफा जीत की संकल्प के साथ पांच सौ सबसे अधिक महिला पुरुषों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर एवं लगमा के उक्त सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी में शामिल किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से रेयाज अंसारी, जमील अंसारी, हमिद अंसारी, जसमुद्दीन अंसारी, आबिद अंसारी, इश्ताक अंसारी, मोमताज अंसारी, इबरान अंसारी, शमीम अंसारी, अख्तर अंसारी, मरियम बीबी, अमना बीबी, जमीला बीबी, तरन्नुम बीबी, लैला बीबी, सोनी बीबी, रबीना बीबी, जसबुन बीबी, अजमेरून बीबी, जुबेदा बीबी, असीदा बीबी, फूलजहां बीबी, आलोक कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार, जयप्रकाश चौधरी, शाकिर अंसारी, शिवम पटेल, सुशील राम, सुरेंद्र राम सहित 500 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो की ओर जनता की बढ़ती रुझान सिर्फ पार्टी में शामिल होने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जनता की जागरूकता का प्रतीक है। प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों को झामुमो में शामिल होने से यह साबित होता है कि गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता जागरुक हो चुकी है। सभी को सही गलत का पता चल चुका है। अब लोग वोट के दलालों के झांसे में आने वाले नहीं हैं। समय आने पर मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जनता तैयार है। जनहित में किये जा रहे कार्यों को रोकने वाली ताकतों को जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। मौका पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, सलीम जाफर, दीपमाला, जितेंद्र सिन्हा, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *