खरौंधी में झामुमो नेताओं ने की प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस नेता मानस सिन्हा पर लगाया गम्भीर आरोप

0
d969db6e-7df6-46da-ad24-6b26fc9f957b

खरौंधी में झामुमो नेताओं ने की प्रेस कांफ्रेंस, कांग्रेस नेता मानस सिन्हा पर लगाया गम्भीर आरोप

 

खरौंधी।खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को झामुमो ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें झामुमो के जिला सचिव धर्मराज पासवान, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हिफाजत अंसारी, उपप्रमुख सह झामुमो नेता देवदत्त प्रसाद आर्य और प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत किशोर शामिल हुए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के नेता मानस सिन्हा सहित खरौंधी प्रखंड के कई कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए।झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मानस सिन्हा, जो खुद इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, गठबंधन के प्रत्याशियों अनंत प्रताप देव और झामुमो नेता ताहिर अंसारी के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनका कहना था कि मानस सिन्हा भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के इशारे पर काम कर रहे हैं और जानबूझकर गठबंधन के प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।झामुमो नेताओं ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कई स्थानीय नेता, विशेषकर जिनकी माँ और भाभी भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही को चुनाव में तन, मन और धन से समर्थन कर रही हैं, खुद इंडिया गठबंधन में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। इन नेताओं पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए झामुमो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत कांग्रेस के वरीय नेताओं करने की बात कही। उन्होंने मांग की कि मानस सिन्हा और उनके जैसे अन्य नेताओं के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए जो गठबंधन विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झामुमो नेता धर्मराज पासवान ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो भी नेता इंडिया गठबंधन में रहकर इसके खिलाफ काम करेगा, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका प्रतिकार करने के लिए झामुमो कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।गठबंधन विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। मझिगावां पंचायत में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने इस दिशा में कदम उठाते हुए, उन लोगों को जवाब दिया है जो गठबंधन विरोधी कार्यों में संलिप्त थे। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मझिगावां पंचायत में गठबंधन विरोधी कार्यों का सामना करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं और यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि गठबंधन के प्रति असहयोग करने वाले नेताओं पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग जाता।झामुमो नेताओं ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस के नेता अपने पार्टी के भीतर ऐसे असंतुष्ट और विपक्षी नेताओं पर नियंत्रण नहीं करते हैं, तो इसका नुकसान सीधे तौर पर गठबंधन को होगा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि इस मामले में सख्त कदम उठाए जाएं ताकि आगामी चुनावों में गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान न पहुंचे।पिछले दिनों बाबा बंसीधर की नगरी से झामुमो के शेरनी नेता कल्पना सोरेन के नेतृत्व में मइयां सम्मान कार्यक्रम की सुरुआत में उमड़ी भीड़ से विरोधी बौखला गए है और अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं।मानस सिन्हा को भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया।आज तक मानस सिन्हा कभी क्षेत्र में घूमते नही अचानक चुनाव के समय आकर पार्टी विरोधी कार्य करते हैं।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओ ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कार्यो को सराहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी के तथाकथित नेता गठबंधन के विरोध में कार्य कर रहें।उन्हें अंतिम अवसर देते सुधरने की चेतावनी दी है।मौके पर झामुमो के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *