भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति प्रखंड इकाई मेराल की एक बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में हुई

0
a859110e-d0c2-4963-b5e9-f45f9c51886f

मेराल भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति प्रखंड इकाई मेराल की एक बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय में हुई। प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योग कक्षा संचालित करने वाले कार्यकर्ताओं को योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के द्वारा जैकेट उपलब्ध कराया जाएगा।इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं की सूची गुरुवार तक हर हाल में जिला कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही हरिद्वार में 16 नवंबर से आयोजित पांच दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए योग शिक्षकों की सूची भी मांग की गई। बैठक में सह प्रखंड प्रभारी रविंद्र प्रसाद गुप्ता, बीजेश्वर प्रजापति, छोटन कुमार, धर्मेंद्र मेहता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *