समाजसेवी संध्या मिश्रा और जमुआ प्रखंड के युवा समाजसेवी रौनक़ अज़ीज़ का सराहनीय पहल

0
d3e40d69-362a-4c2e-bc91-20625903322c

समाजसेवी संध्या मिश्रा और जमुआ प्रखंड के युवा समाजसेवी रौनक़ अज़ीज़ का सराहनीय पहल

वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों को प्रत्येक दिन मिलेगा सुबह का नास्ता

गिरिडीह। समाजसेवी संध्या मिश्रा और युवा समाजसेवी रौनक़ अज़ीज़ ने सामाजिक हित में पहल करते हुए स्नहेदीप वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों के लिए प्रत्येक दिन चाय-नास्ता प्रबंध करने का जिम्मा उठाया है। इस सामाजिक कार्य में इनका साथ युवा समाजसेवी रौनक अज़ीज़ दे रहे हैं। जीतिया पर्व पर संध्या मिश्रा और रौनक़ अज़ीज़ ने मंगलवार को वृद्धा आश्रम जाकर वहां पर रह रहे वृद्धों का हाल-चाल लिया और उन्हें नास्ता कराया। कहा कि उन्हें जरूरतमंदों की सेवा कर आत्म संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई ऐसे वृद्ध हैं जिनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई बड़े समाज सेवी घोषणा करते हैं लेकिन वो सब बातें सिर्फ घोषणा बन कर रह जाती है। संध्या ने कहा कि उनकी कोशिश रहती है कि वे इस तरह के जरूरतमंदों की सेवा हमेशा करती रहें। कहा कि प्रत्येक दिन वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धों को नास्ता उपलब्ध कराया जायेगा। इस दौरान वहां पर रह रहे वृद्धों ने संध्या और रौनक़ अज़ीज़ को आशीर्वाद दिया और कहा कि भगवान उसे इस लायक बनाए कि वो जरूरतमंदों की सेवा बढ़चढ़कर कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *