जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी द्वारा सामूहिक जनसंपर्क अभियान किया गया

0
9f489dd8-1628-44a9-8548-67ce27e82633 (1)

जागरूक जनता पार्टी के गिरिडीह और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी द्वारा सामूहिक जनसंपर्क अभियान किया गया

गिरिडीह:- जागरूक जनता पार्टी की गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर के द्वारा सामूहिक रूप से दिन मंगलवार को गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कच्चैल में जनसंपर्क किया गया जिसमे मुख्य अतिथि में संगठन सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। जहां संगठन से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कच्चेल निवासी बकरीद मियां को उनकी पुत्री आसमा खातून के विवाह के लिए राधास्वामी संगठन के माध्यम से विवाह सामग्री और मंडप खर्च के लिए कुछ राशि से सहयोग किया गया। सामग्री में एक SP 125 बाइक, 3 ग्राम सोना का कान की बाली, 3 ग्राम सोना का अंगूठी, 1 ग्राम सोना का नथिया, 100 ग्राम चांदी के पायल के साथ दीवान पलंग, गद्दा, तकिया, चादर, सोफा सेट, अलमीरा, ड्रेसिंग, टीवी , सिलाई मशीन, फ्रिज, कूलर, बर्तन सेट, दीवाल घड़ी, की पैड मोबाइल सहयोग स्वरूप दिया गया। गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर जी के द्वारा बताया गया कि वे अपने क्षेत्र में लगातार 15 वर्षो से राधास्वामी संगठन के माध्यम से सेवा करते आ रहे है, इस क्रम में एक बेटी की विवाह में विवाह सामग्री और धनराशि सहयोग दिया गया और इस तरह के विवाह सामग्री पूरे गांडेय विधानसभा क्षेत्र में कई बेटियो के विवाह में सहयोग किया गया है। इसके साथ ही गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने अंबाडीह, मोहनपुर और बोरो एरोड्रम के समीप जनसंपर्क किया।जिसमे राधास्वामी संगठन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। प्रत्याशी अनीशा सिन्हा ने यह भी कहा कि आज राधास्वामी संगठन के माध्यम से लगातार 15 वर्षो से समाजसेवा करती आ रही हूं, हमारे संगठन के माध्यम से अपने गिरिडीह क्षेत्र में राधास्वामी संगठन कन्यादान योजना के तहत हजारों बच्चियों के विवाह में सहयोग किया गया है, कई बच्चो के शिक्षा में संगठन सहयोग कर रही है साथ ही आवास भी बनाकर संगठन के द्वारा दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में संगठन के द्वारा गांडेय विधानसभा क्षेत्र और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र मे निः शुल्क कोचिंग संस्थान का संचालन किया जा रहा है जिससे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे ताकि एक शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सके। साथ ही संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को भी रोजगार दिया जा रहा है क्योंकि अगर महिलाओ को रोजगार मिल जाए तो घर की कुछ परेशानी कम की जा सकती है। इस मौके पर संगठन के नगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार (सुबोध सिंह ) ने कहा कि संगठन हरेक क्षेत्र में कार्य कर रही है, संगठन अपने क्षेत्र के बच्चो, युवाओं, पुरुषो और महिलाओं सभी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष नंदलाल पांडे ने मौजूद ग्रामीणों से संगठन से जुड़कर संगठन के विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगो को जागरूक किया। इस मौके पर संगठन के प्रतिनिधि सुंदरी देवी, मालती देवी, पूनम देवी, सहादत हुसैन, मो सनाउल्लाह, फारूख अंसारी, सलमा परवीन, राजाउद्दीन, रियाज अंसारी, रौशन कुमार, बिट्टू कुमार के साथ सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *