खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने केचकी संगम तट पर पौधारोपण और पिकनिक पार्टी में बारिश का आनंद लिया

0
79effa09-4b0a-4811-adc9-096faad4019b

बरखा रानी जमकर बरसो पर झुमते नजर आए खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य।मौका था खुला मंच के पौधारोपण सह पिकनिक पार्टी का।स्थानीय केचकी संगम तट पर वन विश्रामगृह में खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने वर्षा ऋतु का भरपूर आनंद लेते हुए रविवार को पौधारोपण व पिकनिक पार्टी का आयोजन किया था।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर शहर के युवाओं ने लगभग आठ वर्ष पहले इस ग्रुप का गठन किया था जो आज अपने सामाजिक कार्यों से सोशल मीडिया पर अपना अलग मुकाम हासिल कर चुका है।
सोशल मीडिया का सदुपयोग कैसे किया जाता है यह इस समुह ने बार बार लोगों को दिखाया है।इस संदर्भ में ग्रुप के एडमिन रजनीश सिंह ने बताया कि आने वाले समय में त्योहारों का दौर प्रारंभ होगा ऐसे में सभी सदस्यों को विशेष तैयारी प्रारंभ करना पड़ता है इसलिए त्योहारों के पूर्व इस तरह का आयोजन किया गया है।ग्रुप के अध्यक्ष नवदीप सिंह ऋषि ने कहा कि जिंदगी जिंदादिली का नाम है और खुला मंच व्हाट्सएप ग्रुप लोगों को सकारात्मकता के साथ जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करती है।ग्रुप के कोषाध्यक्ष राहुल मिश्रा ने बताया कि खुला मंच आने वाले समय में कई सामाजिक कार्य में आगे बढ़ते नजर आएगी।सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार टिंकू ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों को विशेष तौर पर धन्यवाद दिया।
इस दौरान सभी सदस्यों के द्वारा केचकी संगम तट पर विशेष तौर पर पौधारोपण किया गया वहीं पिछले वर्ष लगाऐ गए पौधे का छंटनी किया गया। कार्यक्रम में नवीन तिवारी,मनोज सिंह,विपूल गुप्ता,टिंवकल गुप्ता,मीनी सिंह,सिंटू सिंह,लाल बाबु,अमर सहाय,बबलू चावला,अरविंद अग्रवाल,विनित सिंह,प्रभात अग्रवाल,गुरवीर सिंह गोलू,अमीत सिन्हा,नीतिन आलोक,विजय गुप्ता,झबलू,अनुप गुप्ता,नीरज राज,विकास सेट्ठी,मनीष ओझा,विवेक राजपूत,उत्तम सिंह,कुणाल दारुका,विमल पाण्डेय,चंदन पाल सिंह,नवीन शरण,आनंद मोहन,मन्नत सिंह बग्गा,सुरज सिन्हा,हिमांशु शेखर, कुणाल दारुका व कुकु भाई सहित कई अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *