भाजपा जिला कार्यालय में आगामी संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला बैठक का आयोजन किया गया

0
ded20f5a-c378-49b3-88af-6693a84e6054

गढ़वा:–भाजपा गढ़वा जिला कार्यालय में आगामी संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिला बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर बैठक के प्रभारी चतरा पुर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि संकल्प यात्रा कार्यक्रम को लेकर भाजपा जन जन तक जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक के आतंक से जनता त्राहिमाम कर रही है भाजपा सरकार में झारखंड विकास का नया इतिहास लिखेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि संकल्प यात्रा की शुरुआत 21 सितंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा भवनाथपुर विधानसभा से संकल्प यात्रा की शुरुआत किया जाएगा। जिसमें 22 सितंबर को गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा का भ्रमण रोड शो एवं सभा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें गोरखपुर सांसद अभिनेता रवि किशन दिल्ली सांसद अभिनेता मनोज तिवारी धनबाद विधायक राज सिन्हा सांसद निशीकांत दुबे मुख्य रूप से सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद 23 सितंबर को संकल्प यात्रा बिश्रामपुर होते हुए पाण्डु तक जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी भाजपा नेता रघुराज पाण्डेय अलखनाथ पाण्डेय ओमप्रकाश केशरी नरेंद्र पाण्डेय शिवधारी राम ब्रजेश उपाध्याय उमेन्द्र यादव संजय ठाकुर रितेश चंदन जायसवाल चौबे विरेंद्र दुबे रामशीष तिवारी उदय कुशवाहा बृजेन्द्र पाठक बिनोद जायसवाल अंजलि गुप्ता विवेकानंद तिवारी मथुरा पासवान बलराम यादव बलजीत सोनी रुपु महतो मनीष गुप्ता विकास तिवारी धनंजय गौड़ शुभम गुप्ता कुमार कनिष्क जितेन्द्र चंद्रवंशी ओमप्रकाश दास विनय चौबे विनोद द्विवेदी विनय चंद्रवंशी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *