अवैध महुआ शराब बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा, नावाजयपुर थाना प्रभारी का कड़ा संदेश
अवैध महुआ शराब बनाने वालो की अब खैर नहीं :नावाजयपुर थाना प्रभारी!
पाटन(पलामू):पलामू जिला का पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचकेड़ीया मे नावा जयपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा नावा जयपुर थाना प्रभारी कमल किशोर पाण्डेय के नेतृत्व मे अवैध देशी महुआ शराब बनाने वाले के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया , वही छापेमारी के दौरान 15लीटर अवैध महुआ शराब एवं 100(एक सौ )किलो ग्राम जावा महुआ को बिनिष्ट किया गया तथा शराब बनाने वाले उपकरण को ध्वस्त किया गया, साथ ही नावा जयपुर थाना प्रभारी ने बताया की अवैध देशी महुआ शराब बनाने वाले के विरुद्ध छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा!पकड़े जाने पर अवैध देशी महुआ शराब बनाने वाले के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई की जाएगी!
