झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा: डालटनगंज विस के युवाओं का रांची कूच, बेरोजगारों का बायोडाटा सौपेंगे सुदेश महतो को – छोटू

0
3c3c48fd-13d1-4ba6-a77c-87c0bd9030d7

आजसू के झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में डालटनगंज विस से युवाओं की टोली रांची रवाना

डालटनगंज विस के बेरोजगारों का बायोडाटा सुदेश महतो को सौपेंगे : छोटू

मेदिनीनगर (पलामू) : रांची में रविवार को आजसू के झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा में डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से युवाओं की टोली शामिल होने अहले सुबह रवाना हुई। इसका नेतृत्व पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह छोटू ने किया। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि युवाओं की टोली रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में शामिल होने निकली है। कहा कि रांची में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल होंगे। कार्यक्रम में वर्तमान सरकार की नियत, नीति व सरकार की नाकामी पर चर्चा होगी। साथ ही हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जाएगा। कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपने कार्यकाल में युवाओं को ठगने का काम किया है। रांची रवाना होने वालों में पार्टी के नरेंद्र पांडेय, जिला सचिव सतीश तिवारी, सुरेश सिंह, बबलू डोगरा, अख्तर अली, अनु बैठा, राजीव पांडे, प्रमोद प्रजापति, लक्ष्मी पाल, भुवनेश्वर प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह, मुन्ना पांडे, सुजीत तिवारी, गुलाम अख्तर व शिव शंकर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व युवा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *