राणा संग्राम सिंह के निधन से मजदूरों ने अपना एक मसिहा खो दिया : निसार खान

0
38664e23-2564-4190-a3b9-2a0c721aa69a

राणा संग्राम सिंह के निधन से मजदूरों ने अपना एक मसिहा खो दिया : निसार खान

हजारीबाग : जिला 15 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य तथा जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने 96 वर्षीय इंटक के जाने माने एचईसी के वरिष्ठ श्रमिक नेता राणा संग्राम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । खान ने अपने शोक संवेदना में कहा कि इनके निधन से मजदूरों ने अपना एक मसिहा खो दिया है । उन्होंने कहा कि स्व: सिंह मृदभाषी, मिलनसार तथा दयालू प्रवृति के व्यक्ति थे और वे इंटक के सबसे पुराने नेता थे । उन्होंने एचईसी मजदूरों के लिए कई आंदोलन कर मजदूरों के उचित अधिकार दिलाने मे सफल रहे । उनके निधन से न केवल इंटक को कांग्रेस की भी भारी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति तत्काल संभव नही ।
खान ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा इस कठीन घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य व सहन शक्ति प्रदान हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *