झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने दो सूत्री मांग को लेकर स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छ्ता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को सौपा मांग पत्र
गढ़वा:–झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने दो सूत्री मांग को लेकर स्थानीय विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छ्ता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को मांग पत्र सौपा । मांग पत्र सोते हुए जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल ने कहा कि दूसरी मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जो उनका जायज मांग है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत सेवकों को मूल ग्रेड पे में ₹2400 करने और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर 25 प्रतिशत वरीयता के आधार पर प्रोनती देने और शेष पर प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर अवसर देते हुए रिक्त स्थान को भरने की मांग शामिल है।लेकिन राज्य सरकार ने पंचायत सेवकों की दोनों ही मांग पर अभी तक विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि राज की तमाम योजनाओं को पंचायत सेवक धरातल पर उतरने में दिन-रात लगे हुए हैं। अति नक्सल प्रभावित इलाका और दुर्गम इलाके में जान को हथेली में डालते हुए भी काम कर रहे हैं लेकिन सरकार को यह नहीं दिख रही है। संघ के मंगल यादव, नरेश ठाकुर ने कहा कि हम सभी राज्य सरकार के समक्ष दो सूत्री मांग पत्र रखा था। जो हम सभी पंचायत सेवकों के हित में है। उन्होंने कहा कि तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने में पंचायत सेवक अपनी महती भूमिका को निभाते हैं। उसके बाद भी राज्य सरकार द्वारा पंचायत सेवकों की मांग को अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। पंचायत सेवकों की मांग पर मंत्री ने कहा कि आपकी मांग जायज है। राज्य की हेमंत सरकार सभी की मांगों पर काम कर रही है। बहुत जल्द आप लोगों की मांग मुख्यमंत्री के सम्मुख रखेंगे। आपकी मांग पूरा भी होगा। सरकार को थोड़ा समय दे।मोके पर जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल, महावीर मेहता, प्रभा नंदन पाठक, विकास कुमार चौबे, प्रभाकर चतुर्वेदी, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी, प्रतिमा भारती, नीतीश कुमार, अशोक कुमार बैठा, कृष्णा तिवारी, नवल यादव, मंगल यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत सेवक शामिल थे।
