गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षक दिवस मनाया गया
गढ़वा:–गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को शिक्षक दिवस मनाया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संयुक्ता सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. अनीता तूफानी तथा समापन संबोधन प्रो. रंजीत सोनी द्वारा किया गया। मौके पर डॉ. अर्चना कुमारी, प्रो.अशोक पाठक, प्रो. एस एन रॉय, डॉ. शीशम साहू, प्रो. रश्मि नंदकुलियर, डॉ कविता, प्रो. आभा मुखर्जी, प्रो. सुनील पाल, प्रो. ललिता देवी, प्रो. बिभा कुमारी, प्रो. मनोरमा, राकेश पाल, गौतम कुमार, निरवंती देवी तथा छात्राएं उपस्थित थीं।
