25 दिवसीय लाह चूड़ी क्राफ्ट का प्रशिक्षण शुरू

0
a15d7f31-35da-4310-b1a9-e9d7bfdd1483

अनुसूचित जाती के शिल्पकारों का 25दिवसीय लाह चूड़ी क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्रारम्भ!

पाटन प्रखंड के आदर्श ग्राम किशनपुर पंचायत सचिवालय में मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तत्वावधान में लाह चूड़ी क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्रारंभ!विशेष घटक योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति के शिल्पकारों का 25 दिवसीय लाह चूड़ी क्राफ्ट का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया । इस प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख महोदया शोभा देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । पाटन प्रमुख ने कहा की लाह चूड़ी क्राफ्ट प्रशिक्षण से लोगो को अनुभव बढ़ेगा, साथ ही उनमे दक्षता आएगी!वही बीडीओ ने कहा की प्रशिक्षण से लोग स्वावलँबी बनेगें,रोजगार का बढ़ावा मिलेगा!इस मौके पर प्रशिक्षण का कार्यान्वन प्रखंड उद्यमी समन्वयक सूर्य नारायण हरिबंश प्रसाद पाटन द्वारा किया जाएगा । मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी , पंचायत सचिव ,सहायक तकनीकी प्रबंधक अभिमन्यु प्रसाद , एवं लाभुक उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *