मेराल प्रखंड मुख्यालय से करकोमा होते हुए पेशका तक पहुंचने वाला मुख्य सड़क जल जमाव होने से आम लोगों को आने जीने में काफी हो रही परेशानी

0
21a7b472-8db7-4b4d-866c-a825c18aa876

मेराल प्रखंड मुख्यालय से करकोमा होते हुए पेशका तक पहुंचने वाला मुख्य सड़क जल जमाव एवं कीचड़ के होने से आम लोगों को आने जीने में काफी कठिनाईयां हो रही है। संवेदक के लापरवाही के कारण जल जमाव एवं कीचड़ से प्रत्येक दिन प्रत्येक दिन छोटी-छोटी दुर्घटना हो रही है यहां तक कि संवेदक के चलते पढ़ने वाले छात्र-छात्राओ को विद्यालय आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जल जमाव एवं कीचड़ वाला गढ़ा करकोमा गांव के पीपरडोलिया टोला देवी मंदिर के पास है मुख्य सड़क के नारकीय स्थिति के कारण अनेकों लोग गढ़वा लगमा रोड से प्रखंड मुख्यालय एवं अन्य जगहों पर घूम के जा रहे हैं इस संबंध में मुखिया वीरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मुख्य सड़क में संवेदक द्वारा चिकनी मिट्टी डाल देने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है संवेदक के मैनेजर, मुंशी से इस रोड के संबंध में कई बार शिकायत किया लेकिन अभी तक संवेदक के द्वारा कुछ भी सुधार कार्य नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि संवेदक को 1 साल पहले यह रोड का निर्माण कार्य का टेंडर मिला है लेकिन जहां तहां मिट्टी मोरम डालकर छोड़ दिया गया है इससे उसका साफ लापरवाही दिखता है मुखिया ने कहा कि करकोमा गांव के साथ-साथ कई गांव का मुख्य सड़क है इस सड़क से लोग प्रखंड मुख्यालय के साथ अन्य जगहों पर जाते हैं यही मुख्य सड़क है उन्होंने उपायुक्त गढ़वा से मांग किया है कि सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र कराया जाए ताकि आम राहगीरों का परेशानिया दूर हो सके दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *