झारखंड की वर्तमान सरकार बाबू को रोजगार न देकर मइयां सम्मान योजना पर जोर दे रहा है

0
2de9a5ae-d0a9-41d3-8738-78e54f24152a

गढ़वा: झारखंड की वर्तमान सरकार बाबू को रोजगार न देकर मइयां सम्मान योजना पर जोर दे रहा है। जो पूरी तरह से जनता को बेवकूफ बनाने वाली योजना है।झारखंड की हेमंत सरकार विधानसभा चुनाव के पूर्व युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन अभी तक हुए युवाओं को रोजगार देने में सफल नहीं रहा। उक्त बातें एआईएमआईएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने कही। उन्होंने कहा कि मइयां
सम्मान योजना के तहत झारखंड की माताओं और बहनों को झारखंड सरकार के द्वारा बेवकूफ बनाने का कार्य किया जा रहा है। यदि झारखंड सरकार बहनों की विकास चाहती है तो तो पढ़ी-लिखी बहनों को रोजगार देने का कार्य करें। ताकि बहनों का जीवन बेहतर ढंग से गुजार सके। उन्होंने कहा कि आज गुरुवार को झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उन्होंने कहा कि मइयां
सम्मान योजना की राशि को हस्तांतरित करने को लेकर पलामू में आए हुए हैं। लेकिन इस बार हेमंत सोरेन जितना जोर लगा ले। अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें हार ही मिलने वाली है। अब झारखंड प्रदेश की माताएं और बहनें हेमंत सोरेन के झांसे में नहीं आने वाली हैं। वे लोग जागरुक हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *