कोलकत्ता के डॉक्टर मोमिता देवनाथ दुष्कर्म हत्या मामले को लेकर गुस्साए भाजपाइयों ने पांकी में निकाला कैंडल मार्च

0
82f5e52b-9fb2-4fa7-ace5-971c7bef6701

कोलकत्ता के डॉक्टर मोमिता देवनाथ दुष्कर्म हत्या मामले को लेकर गुस्साए भाजपाइयों ने पांकी में निकाला कैंडल मार्च

रविवार की संध्या पांकी प्रखंड के श्री राम जानकी मंदिर स्थित पीपल वृक्ष के नीचे भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में कई दर्जन लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर महिला डॉक्टर मोमिता देवनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की, सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चौक से की गई इस दौरान भाजपाइयों ने हाथ में मोमबत्ती एवं तख्ती लिए कोलकत्ता में हुए महिला डॉक्टर मोमिता देवनाथ दुष्कर्म हत्या मामले को लेकर मर्माहत और आक्रोशित थे, मार्च में शामिल लोगों ने डॉक्टर के हत्यारे को फांसी देने की मांग कि साथ ही इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं किए जाने पर उग्र प्रदर्शन किए जाने की बातें कही। मौके पर मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के अक्षय कुमार ,कुंदन सिंह ने बताया कि कोलकत्ता में महिला डॉक्टर की हत्या ड्यूटी के दौरान की गई वह इमरजेंसी ड्यूटी पर थी, उनके साथ हुई विभस्त घटना की घोर निंदा करते हैं भाजपा के सभी सदस्य कैंडल मार्च निकालकर हत्यारे को फांसी की सजा की मांग करते हैं साथ ही बंगाल के नाकाम सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त की गई। मौके परपूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी भाजपा मंडल अध्यक्ष शत्रुध्न सिंह सांसद प्रतिनिधि चुनमुन पांडेय भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुन्दन सिंह युवा नेता अक्षय कुमार, भाजपा लोरिक सिंह पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजय गुप्ता प्रिंस सिंह सतेंद्र सिंह राजदेव जी अजित गुप्ता भाजयुमो के संस्कार सोनी हरि शर्मा ललित मेहता अभय सोनी रीमा शर्मा नीलम जी मंटू शर्मा बंटी मलाकर समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed