महुआडांड भाजपा मंडल कमेटी का सम्मान समारोह आयोजित

0
711f76df-b9c6-443d-b3d7-0e73e7ee1825

महुआडांड भाजपा मंडल कमेटी का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन।

अभिनंदन सह सम्मान समारोह नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, लातेहार भाजपा जिला मंत्री शंभू प्रसाद, जिला कार्यकारणी सदस्य भुवनेश्वर सिंह, राम जायसवाल एवं दिलीप प्रसाद का किया गया अभिनंदन व सम्मान।

 

स्थानीय जिला परिषद भवन परिसर में रविवार को महुआडांड मंडल भाजपा का अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन सह सम्मान समारोह में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, लातेहार भाजपा जिला मंत्री शंभू प्रसाद, जिला कार्यकारणी सदस्य भुवनेश्वर सिंह, राम जायसवाल एवं दिलीप प्रसाद को जिप सदस्य इस्तेला नगेसिया एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने फुल माला पहनाकर, शाॅल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। वहीं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव भी उपस्थित हुए जिनका स्वागत फुल माला पहनाकर, शाॅल ओढ़ाकर एवं बुके देकर संयुक्त रूप से नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं लातेहार भाजपा जिला मंत्री शंभू प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लाल कौशल नाथ शाहदेव ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को मान सम्मान दे, सभी को लेकर चले। इस बार मनिका विधान सभा क्षेत्र से अपना विधायक को जिताना होगा। तब ही इस क्षेत्र का विकास हो पायेगा।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने विश्वास जता कर मंडल अध्यक्ष का प्रभार देने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को मान सम्मान दूंगा। 24 घंटे कार्यकर्ताओ के सुख दुख में खड़े रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को बिखरने नही देंगे, भाजपा का झण्डा झुकने नही दूंगा। और इस बार तन मन धन से अपना विधायक जितायेंगे।
भाजपा जिला मंत्री सह पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभु प्रसाद ने कहा कि हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर एक होना होगा और इस बार विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी को यंहा से जिताना होगा।
कार्यक्रम में उपरोक्त भाजपा कार्यकर्ताओ कार्यकत्ताओं के अलावे रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष अंतु साव, वनवासी कल्याण केंद्र के जिलाध्यक्ष अजय उरांव, जमुना प्रसाद, सुनील जायसवाल, संजय राय, आनंद नाथ शाह, सिम्पल कुमार, प्रदीप नाथ शाह, अर्जुन सिंह, परवेज खान (सोनी), विजय प्रसाद, प्रशांत सिंह, पूनम बड़ाईक, मोहन यादव, अनिल सोनी, अनिल यादव, अनिल कुमार, सत्येंद्र प्रसाद, भीम प्रसाद, संजय सोनी, बंधा राम, रविन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *