कांग्रेस के युवा प्रखंड सचिव लक्ष्मण जायसवाल ने थामा भाजपा का हाथ

0
d4d11abf-3748-4cfe-ba83-5611202c94d4

महुआडांड: कांग्रेस के युवा प्रखंड सचिव लक्ष्मण जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन।

 

कांग्रेस के युवा प्रखंड सचिव लक्ष्मण जायसवाल ने रविवार को पूर्व लातेहार जिलाध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव व नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर पूर्व लातेहार जिलाध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव एवं संजय जायसवाल ने लक्ष्मण जायसवाल का स्वागत करते हुए माला पहनाकर एवं शाॅल ओढ़ाकर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने के बाद लक्ष्मण जायसवाल ने कहा कि भारत के अन्य पार्टी परिवारवाद क्षेत्रवाद भाषावाद की राजनीति करती है जबकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है। पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिए काम करती है। सबका साथ सबका विकास करना ही पार्टी की नीति है। इसी से प्रभावित होकर वे लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *