कैबिनेट का बड़ा फैसला, 2 लाख तक किसानों का ऋण होगा माफ
2 लाख तक किसानों का ऋृण होगा माफ कैबिनेट का बड़ा फैसला कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है- बिट्टू पाठक
आज दिनांक 8 अगस्त 2024 को झारखंड सरकार की लोकप्रिय कृषि मंत्री आदरणीय दीपिका पांडे सिंह जी से मुलाकात करके बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया साथ में जिला के महासचिव मुकेश सिंह जी
मेदिनीनगर । पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने राज्य के कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पलामू समेत राज्य के किसानों का 2 लाख रुपया तक केसीसी लोन माफ करने पर आभार जताया। कहा कि पलामू कृषि प्रधान जिला हैं। यहां पर उद्योग धंधे नहीं होने के कारण अधिकांश आबादी जीवन यापन के लिए कृषि पर निर्भर है। रैनशेडो इलाके में आने के कारण पलामू जिला में बराबर सुखाड़ के हालात बने रहे हैं। अगस्त का एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन पलामू जिला में लक्ष्य का दस फीसदी भी धानरोपणी नहीं हुई है। बाकी खरीफ फसलों का आच्छादन भी लक्ष्य के अनुरुप नहीं हुआ है। कहा कि साल 2022 में पलामू के सुखाड़ पीड़ितों को सरकार की ओर से राहत राशि भी मिली थी लेकिन साल 2023 में सुखाड़ घोषित होने के बाद भी पलामू जिला के किसानों को सुखाड़ राहत की राशि नहीं मिल सकी। इस कारण किसानों में सरकार के प्रति निराशा है। लेकिन आपके मंत्री बनने से पलामू जिला समेत राज्य के किसानों के बीच उम्मीद जगी है कि उनलोगों को साल 2023 का सुखाड़ राहत का राशि मिलेगा। उन्होंने कहा कि पलामू जिला में बराबर सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए अलग से कृषि नीति बनाए जाने की जरुरत है ताकि कम पानी में भी किसान खेती-किसानी कर अपना जीविकोपार्जन कर सके। इस पर मंत्री ने यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।
