सोशल मीडिया पर आलोचना के बीच ग्रेटर चेन्नई ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि यूट्यूबर के बाइक की पहचान हो गई है. उन्होंने बताया कि नंबर प्लेट टूटी होने के चलते बाइक पर 500 रुपये और हेलमेट न पहनने के लिए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.