झारखंड में एक बार फिर रेल हादसा, हावड़ा मुंबई मेल हुई दुर्घटनाग्रस्त, 3 डिब्बे पटरी से उतरे

0
1f353c5ff3aea36ce1a03bb3218f110b4a3d54758c0183978943c75dd03642c6

झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के बाराम्बो रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मुंबई मेल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है. रेलवे स्टाफ के साथ एआरएम, एडीआरएम और सीकेपी की टीम मौके पर पहुंच गई है।

रेलवे अफसरों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे सुबह 3.45 बजे चक्रधरपुर डिवीजन के राजखरसवां वेस्ट आउट और बाराम्बो के बीच चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर गए। एसईआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “बराबंबो के पास मुंबई-हावड़ा मेल के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना में छह यात्री घायल हो गए और उन्हें बाराबम्बो में चिकित्सा उपचार दिया गया। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। राहत कार्य अभी भी जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *