सफेद हाथी बना जल आपूर्ति योजना, लोगों ने आरती उतार किया विरोध प्रदर्शन

0
559141fb-d884-404b-9d7f-b7fde89de2d6

जल आपूर्ति योजना बना सफेद हाथी,आरती उतार कर लोगों ने किया विरोध

गिरिडीह:- आज दिनांक 30 जुलाई 2024 को ग्राम पंचायत छोटकी खरगडीहा में ओझाडीह ग्रामीण जल आपूर्ति योजना के निमित्त हर घर तक नल से जल पहूचाने के उद्देश्य से बने पानी टंकी जो पिछले एक वर्ष से सफेद हाथी की तरह खड़ा है ग्रामीण पानी की आस लिए एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं आज ग्रामीण का सब्र का बांध टुटा और स्थानीय मुखिया श्रीमती सुनीता देवी व पंचायत समिति सदस्य सह उप प्रमुख सबा अंजुम के उपस्थिति में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने आरती उतार कर विरोध जताने का काम किया और कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी की संवेदनहीनता के कारण उक्त योजना कि सत प्रतिशत राशि संवेदक और अधिकारी मिलकर कर बंदरबांट कर लिया है अब तक आधा दर्जन से अधिक गांवों तक पाईप लाईन व कनेक्शन नहीं किया गया है पानी टंकी के पास 500 से अधिक पाइप पड़े हुए हैं जो यह दर्शाता है कि गांव तक पाइपलाइन नहीं पहुंचा है जो जांच का विषय है मौके पर मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद वर्मा पंचायत समिति प्रतिनिधि समसुद्दीन अंसारी वार्ड सदस्य सुभाष राणा, अशोक दास ,छोटेलाल दास, संजय दास, जनाब अंसारी ,नरेश पंडित ,चुरामन पंडित ,सतीश प्रजापति ,अरुण शर्मा, संतोष पंडित, कमरुद्दीन अंसारी, संजय दास, दिनेश साव ,कामदेव वर्मा ,संदीप दुबे, कैलाश दास ,हकीम अंसारी, बालेश्वर पंडित, पूनम देवी ,गौरी देवी, सुनीता देवी ,बिलासी देवी, सोनी देवी, गुड़िया देवी ,अंजली देवी, सुषमा देवी, रानी देवी, गुलशन खातून, रीना देवी ,मुन्नी खातून, समिना विवी, रविना विवी,कुनेजा बीवी, समीना खातून ,शबनम विवी ,सैरून विवी ,जुलेखा बीवी, लेलून बिबी, गुलशन खातून, हसीबा बीबी, सजादा खातून, नुरेशा खातून, किताबुन विवी, आसमा बीवी, गुड़िया बिवी ,रवीना बिबी ,कालीमा बीवी ,समरी देवी ,पार्वती देवी, आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *